शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

अमेरिकी रोजगार के निराशाजनक आँकड़ों के बाद फेड द्वारा ब्याज दरों में जल्दी ही बढ़ोतरी की संभावना के बाधित होने की आशंका से आज कॉमेक्स में सोने की कीमतें पाँच महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। सोने (फरवरी) की कीमतों को 31,900 रुपये के नजदीक बाधा और 31,400 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी (मार्च) की कीमतों को 38,300 रुपये के नजदीक रुकावट और 37,700 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
चीन और अमेरिकी व्यापार विवाद के बरकरार रहने के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट हुई है, जबकि येन और यूरो के मुकाबले डॉलर में गिरावट हुई है। अमेरिकी फेड ने निकट भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समर्थन किया है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.20% की बढ़ोतरी के साथ 759.73 टन हो गयी है। पिछले हफ्ते भारत में सोना एक महीने में पहली बार डिस्काउंट पर बिका है, क्योंकि घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आभूषण विक्रेताओं ने खरीदारी में कमी कर दी। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख