शेयर मंथन में खोजें

सोने की कीमतें पाँच महीने के उच्च स्तर पर स्थिर - एसएमसी

घरेलू सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

फेड द्वारा ब्याज दरों में जल्दी ही बढ़ोतरी नही करने की संभावना से आज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में पाँच महीने के उच्च स्तर पर स्थिरता है। निवेशक फिलहाल 18-19 दिसंबर को होने वाली फेड की बैठक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फेड भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर काफी सावधनी बरत रही है। सोने की कीमतों को 32,000 रुपये के करीब बाधा और 31,600 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 38,500 रुपये के नजदीक सहारा और 38,000 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 4 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में सटोरियों ने कॉमेक्स में सोने के कॉन्ट्रैक्ट के कुल शॉर्ट पोजिशन में कमी की है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल सहित कई अधिकारियों ने कहा है कि आगामी दिनो में मॉनीटरी पॉलिसी पर कोई भी फैसला करने से पहले वे आँकड़ों वर विचार करेंगें। इससे बाजार को लगता है कि 2019 और 2020 में ब्याज दरों में कमी बरकरार रह सकती है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख