शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में मजबूती से एमसीएक्स (MCX)पर सोने-चाँदी में गिरावट

सोमवार को सोने-चाँदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

इसकी वजह यह है कि मंगलवार से अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक शुरू होने से पहले कारोबारी सावधानी बरत रहे हैं। वैश्विक आर्थिक विकास की चिंताओं की वजह से डॉलर की मांग बढ़ी है। इससे डॉलर में मजबूती आ गयी है। आमतौर पर जब भी डॉलर में मजबूती आती है, तो सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर गोल्ड फरवरी वायदा का भाव 105 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 31,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, एमसीएक्स पर सिल्वर वायदा का भाव 127 रुपये 0.33% की गिरावट के साथ 37,927 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
निवशकों की नजरें 18-19 दिसंबर को अमेरिकी केन्द्रीय बैंक की बैठक पर टिकी हुई हैं। बाजार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में वृद्धि करने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख