शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

निवेशक इस हफ्ते 18-19 दिसंबर को होने वाली फेड की बैठक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फेड भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर काफी सावधनी बरत रहा है। यदि फेडरल रिजर्व द्वारा इस हफ्ते की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो बाजार को अगले वर्ष में ब्याज दरों में एक से अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।
इस बीच सोने की कीमतों को 31,800 रुपये के नजदीक बाधा और 31,485 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 38,300 रुपये के आस-पास अड़चन और 37,980 रुपये के करीब सहारा रह सकता है।
आज से शुरू फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कॉमेक्स में सोने की कीमतों में स्थिरता है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर भी 97.132 पर स्थिर है। फेडरल रिजर्व द्वारा इस हफ्ते की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन असली ध्यान 2019 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर है। निवेशकों की नजर चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग पर भी रहेगी जो चीन के बाजार सुधार के 40वें वर्ष पर भाषण देंगे। चीन द्वारा वार्षिक आर्थिक सम्मेलन भी किये जाने की संभावना है, जिसमें 2019 में वृद्धि के लक्ष्य और नीतिगत सुधारों पर भी चर्चा की जायेगी। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख