शेयर मंथन में खोजें

मजबूत वैश्विक संकेतों के बावजूद मुनाफावसूली से सोना-चाँदी के भावों में गिरावट

मजबूत वैश्विक संकेतों के बावजूद कारोबारियों की मुनाफावसूली से मंगलवार को वायदा कारोबार में सोना 85 रुपये गिरकर 31,545 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2019 डिलीवरी वाला सोना 85 रुपये यानी 0.27% गिरकर 31,545 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया। इसमें 180 लॉट का कारोबार हुआ।
जनवरी डिलीवरी वाला सोना 66 रुपये यानी 0.21% गिरकर 31,435 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 177 लॉट का कारोबार हुआ।
जानकारों का मानना है कि सटोरियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में सोने के भाव में गिरावट रही, लेकिन वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से इसे थामने में मदद मिली।
वहीं, चाँदी में निवेशकों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी 0.36% गिरकर 38,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
हालांकि, वैश्विक बाजार में मजबूत रुख ने गिरावट को सीमित करने का प्रयास किया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगले साल मार्च डिलीवरी वाली चांदी 136 रुपये यानी 0.36% गिरकर 38,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 212 लॉट का कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, फरवरी डिलीवरी वाली चांदी भी 125 रुपये यानी 0.33% गिरकर 38,067 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। इसमें 371 लॉट का कारोबार हुआ।
सिंगापुर में चांदी 0.20% बढ़कर 14.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख