शेयर मंथन में खोजें

फेड द्वारा ब्याज दरें न बढ़ाये जाने पर बढ़ेगी सोने की चमक - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 31,300 रुपये के नजदीक रुकावट और 30,900 रुपये के करीब सहारा, चांदी की कीमतों को 37,700 रुपये के आस-पास अड़चन और 37,000 रुपये के समीप सहारा रह सकता है। आज समाप्त होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से पहले निवेशकों द्वारा इंतजार किये जाने के कारण कल कॉमेक्स में सोने की कीमतों में 1,253.1 डॉलर के स्तर पर स्थिर हैं। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में 0.2% की गिरावट देखी जा रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहते हुए फेडरल रिजर्व दबाव बनाया है कि फेड को ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी करने की भूल नहीं करनी चाहिए, जबकि फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने को तैयार है।
फेड इस वर्ष ब्याज दरों में चौथी बार बढ़ोतरी करना चाहता है, लेकिन शेयर बाजारों में नरमी और वैश्विक वृद्धि दर के धीमा रहने की आशंका से मॉनीटरी पॉलिसी को सख्त करने को लेकर उसका रुख लचीला हुआ है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने की स्थिति में सोने की कीमतों में उछाल दर्ज की जा सकती है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख