शेयर मंथन में खोजें

सुस्त माँग से सोने-चाँदी में गिरावट

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 210 रुपये की गिरावट देखी गयी।

सोने की कीमतें टूटकर 31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयीं। स्थानीय औद्योगिक इकाइयों की खपत में कमी की वजह से चांदी की कीमतों में 435 रुपये की गिरावट देखी गयी। आज चाँदी के भाव 37,880 रुपये प्रति किलो हैं।
घरेलू बाजारों में स्थानीय ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की माँग में कमी से भावों में गिरावट देखी जा रही है। जबकि, डॉलर में कमजोरी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में 0.06% की तेजी देखी जा रही है। नायमेक्स पर सोना 1,250.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.45% की तेजी के साथ 14.77 डॉलर प्रति औंस पर है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, 99.9% और 99.5% शुद्धता के भाव 210 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गये। कल सोने के भावों में 60 रुपये की तेजी देखी गयी थी।
सोने में गिरावट के साथ चांदी की कीमतें 435 रुपये टूटकर 37,880 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 448 रुपये टूटकर 37,433 रुपये प्रति किलो पर रहे। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख