शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुझान पर सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 31,250 रुपये के नजदीक बाधा और 30,900 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों में 37,200-37,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है। कल फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर सकारात्मक बयान के बाद कल कॉमेक्स में सोने की कीमतों में हुई आधा फीसदी की गिरावट के बाद आज स्थिरता है।
कॉमेक्स में सोना वायदा की कीमतें 0.7% की गिरावट के साथ 1,247.4 डॉलर पर बंद हुईं, जबकि चांदी की कीमतें 1.2% की गिरावट के साथ 14.64 डॉलर पर बंद हुईं। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में मामूली गिरावट देखी जा रही है।
इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ ही अगले वर्ष में भी बढ़ोतरी करने की बात दोहरायी है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि फेड अपनी बैलेंस शीट में प्रति माह 50 बिलियन डॉलर की कमी को जारी रखेगा और इस बात की संभावना को बरकरार रखा है कि यदि आर्थिक आँकड़ें बेहतर रहते हैं तो ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जा सकती है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख