शेयर मंथन में खोजें

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) की चमक घटी, निवेशकों ने निकाले 280 करोड़ रुपये

निवेशकों का उत्साह गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) को लेकर लगातार घट रहा है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर की अवधि में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 280 करोड़ रुपये निकाले। इस दौरान निवेशकों का ध्यान अस्थिर बाजार के बावजूद इक्विटी की तरफ रहा। वहीं पिछले कारोबारी के पहले 8 महीनों में भी निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 511 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
निवेशकों द्वारा पूँजी निकाले जाने से गोल्ड फंडों की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) भी साल दर साल आधार पर नवंबर समाप्ति पर 4,922 करोड़ रुपये से 11% घट कर 4,385 करोड़ रुपये रह गयी। पिछले पाँच कारोबारी सालों में देखें तो गोल्ड ईटीएफ में निकासी देखी गयी है। गोल्ड ईटीएफ में से 2013-14 में 2,293 करोड़ रुपये, 2014-15 में 1,475 करोड़ रुपये, 2015-16 में 903 करोड़ रुपये, 2016-17 में 775 करोड़ रुपये और 2017-18 में 835 करोड़ रुपये निकाले गये। 2012-13 में गोल्ड ईटीएफ में 1,414 करोड़ रुपये की पूँजी आयी थी।
गोल्ड ईटीएफ में बिकवाली के विपरीत चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक इक्विटी और इक्विटी संबंधित योजनाओं में 82,200 करोड़ रुपये की पूँजी आयी। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख