शेयर मंथन में खोजें

सोने को 31,350 रुपये के पर सहारा, 31,650 रुपये पर बाधा - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

सोने की कीमतों में 31,350 रुपये के स्तर पर सहारा और 31,650 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। चांदी की कीमतों में 37,185 रुपये के स्तर पर सहारा और 37,650 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। डॉलर के मजबूत होने के कारण आज कॉमेक्स में सोने की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। लेकिन वैश्विक आर्थिक में धीमेपन को लेकर चिंता और अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कीमतें अभी भी छह महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं।
कॉमेक्स में सोने की कीमतें 0.3% की गिरावट के साथ 1,268.10 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। एशियाई कारोबार में प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर 96.583 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड नही मिलता है तो फेडरल सरकार आंशिक रुप से बंद हो सकती है।
इस बीच शेयर बाजारों में गिरावट के कारण विश्व में सोने के ईटीएफ की होल्डिंग में बढ़ोतरी हो रही है। 25 दिसंबर तक विश्व में सोने के ईटीएफ की होल्डिंग 2,187.1 टन हो गयी थी जो अक्टूबर के मध्य के बाद से 100 टन अधिक है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख