शेयर मंथन में खोजें

सोने की कीमतों में गिरावट, चाँदी ने 40,000 रुपये के स्तर को किया पार

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, रुपये के मुकाबले डॉलर में कमजोरी आने से लगातार तीन दिनों से बढ़ रही सोने की कीमतों पर विराम लग गया और शुक्रवार सोने की कीमत 145 रुपये घटकर 32,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी।

हालांकि, चाँदी में तेजी का रुख बरकरार रहा। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से माँग बढ़ने पर 440 रुपये की बढ़त के साथ चाँदी की कीमतें 40,000 रुपये के स्तर को पार कर 40,140 रुपये पर पहुँच गयीं।
व्यापारियों ने कहा कि रुपये की तुलना में कमजोर डॉलर और स्थानीय ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण पीली धातु की कीमतों पर दबाव पड़ा। पिछले तीन दिनों में, सोने की कीमतों में कुल 565 रुपये की वृद्धि देखी गयी है।
दिल्ली में, 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमतें क्रमशः 145 रुपये घटकर 32,690 रुपये और 32,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी हैं।
चांदी तैयार 440 रुपये बढ़कर 40,140 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 71 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 39,436 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। दूसरी ओर, चांदी के सिक्के लेवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख