शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक वृद्धि की चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश माँग बढ़ने से बढ़ीं सोने की कीमतें

गिरते इक्विटी बाजारों और वैश्विक आर्थिक विकास के लिए दृष्टिकोण पर चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की माँग बढ़ने पर बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी।

हाजिर सोना 0.1% बढ़कर 1,283.61 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो सोमवार को छह महीने के उच्च स्तर 1,284.09 डॉलर प्रति औस के करीब था।
अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 1,284.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। सिंगापुर स्थित ब्रोकरेज फर्म फिलीप फ्यूचर्स के कमोडिटी एनालिस्ट बेंजामिन लू जियाक्सुआन ने कहा कि यह सोने के लिए बहुत आशावादी और मौलिक रूप से सहायक लग रहा है, क्योंकि समग्र मनोदशा अभी भी बहुत अनिश्चित है और वैश्विक विकास की चिंताओं पर बाजार का विश्वास अभी भी कमजोर है।
अन्य कीमती धातुओं में पैलेडियम 0.08% बढ़कर 1,264.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.5% गिरकर 15.36 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि प्लैटिनम 791.50 डॉलर पर सपाट रहा। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख