शेयर मंथन में खोजें

कमजोर माँग से सोने-चाँदी की कीमतों में मामूली गिरावट

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार स्थानीय ज्वैलर्स की कमजोर माँग के कारण चार दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को सोने में 40 रुपये की मामूली गिरावट आयी और सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 40,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर माँग के कारण चाँदी भी 60 रुपये फिसलकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय आभूषण निर्माताओं की कमजोर माँग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया। वैश्विक स्तर पर सोना 1,294.06 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा और न्यूयॉर्क में चाँदी 15.74 डॉलर प्रति औंस रही। कीमती धातु पिछले चार दिनों में 570 रुपये बढ़ी थी। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख