शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक वैश्विक संकेतों, शादी की माँग के कारण सोने में तेजी जारी

विदेशों में मजबूती के रुख के कारण और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से सोने में एक सप्ताह के लिए तेजी बनी रही और यह 33,000 रुपये के स्तर को पार कर गया, लेकिन सर्राफा बाजार में 32,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चाँदी में भी तेजी जारी रही।
इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया 70.49 पर कमजोर हुआ। एक सुरक्षित निवेश के रूप में और जोखिम को कम करने के लिए माँग और स्थानीय ज्वैलर्स के समर्थन के कारण सोने की कीमतों में बढ़त देखी गयी, जिससे यह सप्ताह के उच्च स्तर 33,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। इसके अलावा, विदेशों में मजबूती के रुख से सोने की कीमतों में तेजी आयी।
वैश्विक स्तर पर सोना सप्ताह के अंत में 1,287.80 डॉलर प्रति औंस और चाँदी न्यूयॉर्क में 15.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा डॉलर में कमजोरी के कारण कीमती धातुओं की माँग में तेजी आयी। घरेलू हाजिर बाजार में शादी के सीजन की माँग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: बढ़त देखी गयी है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख