शेयर मंथन में खोजें

स्थानीय ज्वेलर्स की माँग बढ़ी, सोने के भाव 33,100 के पार

सोने के हाजिर भावों में सोमवार को तेजी देखी गयी। पिछले कुछ दिनों से सोने के हाजिर भाव में लगातार तेजी आ रही है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोना 225 रुपए की तेजी के साथ 33,100 रुपए के पार पहुँच गया। सोने के भावों में तेजी स्थानीय ज्वेलर्स की माँग बढ़ने के कारण आयी है।
चाँदी के भाव में 250 रुपए की तेजी देखी गयी और यह 40,100 रुपये प्रति किलो के पार पहुँच गयी। चाँदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का बनाने वालों की माँग आयी, जिससे भावों को बल मिला।
कारोबारियों के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकतों ने सोने की तेजी में योगदान दिया और कमजोर रुपये के कारण भी सोने के भावों में तेजी को सहारा दिया।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव 1,290.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गये। चांदी का भाव भी 15.73 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख