शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

विश्व अर्थव्यवस्था की गति धीमी रहने की आशंका से डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता है, लेकिन फेड द्वारा इस वर्ष अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक की संभावना से सोने की कीमतों को मदद मिल रही हैं। नवंबर में यूरो जोन के औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के कारण यूरो जोन की आर्थिक रफ्तार के कमजोर रहने की आशंका है।
सोने की कीमतों में 32,000 रुपये पर सहारा के साथ 32,300 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 39,300 रुपये पर सहारे के साथ 39,700 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। कारोबारियों का मानना है कि विश्व और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की गति धीमी रहने और अमेरिकी मुद्रास्फीति के सुस्त रहने के कारण फेड नीति निर्माता ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से हिचक रहे हैं।
अमेरिकी फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर लचीला रुख और धैर्य बनाये रखेगा। इस बीच ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे ने सांसदों से कहा है कि वे यूरोपीय यूनियन से अलग होने के फैसले को लेकर हुए समझौते पर दोबार विचार करें। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख