शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

फेड की 29-39 जनवरी को होने वाली बैठक से पहले डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतें सात महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं। फेड द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने के कारण कीमतों में तेजी बरकरार है।
सोने (अप्रैल) की कीमतों को 32,250 रुपये पर सहारा रह सकता है और 32,800 तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 39,600 रुपये पर सहारा रह सकता है और 40,200 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है।
चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर आशंका से सोने की कीमतों को पहले से ही मदद मिल रही है। इस हफ्ते बाजार की नजर फेड की बैठक पर रहेगी, जिसमें फेड द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने की संभावना है। फेड ने पिछले वर्ष ब्याज दरों में चार बार बढ़ोतरी की थी और 2019 में भी दो बार बढ़ोतरी करने का संकेत किया था।
इस बीच दिसंबर हॉन्ग-कॉन्ग के रास्ते चीन का कुल सोना आयात पिछले महीने की तुलना में आधा हो गया है, क्योंकि चीन ने अपने बैकों द्वारा आयात किये जाने वाले सोने की मात्रा को सीमित कर दिया है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.73% बढ़ कर 815.64 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!