शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर आशंका और फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर फैसले से पहले सोने की कीमतें आठ महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं। फेड की 29-39 जनवरी को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने की संभावना हैं।
सोने (अप्रैल) की कीमतों को 32,700 रुपये पर सहारा रह सकता है और 33,200 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 39,600 रुपये पर सहारा रह सकता है और 40,400 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। फेड ने पिछले वर्ष ब्याज दरों में चार बार बढ़ोतरी की थी और 2019 में भी दो बार बढ़ोतरी करने का संकेत किया था।
फेड के अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी और चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की अनिश्चितता से वैश्विक वृद्धि के बाधित होने की आशंका को देखते हुए फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर धैर्य बनाये रखेगा। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख