शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कल के कारोबार में 0.3% की बढ़त के बाद आज सोने की कीमतों में स्थिरता है, जबकि निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा स्टेट ऑफ यूनियन में दिये जाने वाले भाषण का इंतजार कर रहे हैं। सोने (अप्रैल) की कीमतों को 33,200 पर सहारा रह सकता है और 33,500 रुपये पर बाधा रह सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 40,100 रुपये पर सहारा रह सकता है और 40,600 रुपये पर रुकावट रह सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस से देश के पुराने होते जा रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए फंडिंग करने वाले विधेयक को पारित करने की माँग करेंगे। ट्रंप का भाषण भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस बीच आर्थिक संभावनाओं के स्पष्ट होने तक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।
जनवरी में अमेरिका में रोजगार में वृद्धि हुई है और कपंनियों ने 11 महीने में सबसे अधिक रोजगार दिया है। रोजगार के बेहतर आँकड़ों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमेपन की आशंका कम हुई है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख