शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सोने (अप्रैल) की कीमतों को 33,180 रुपये पर सहारा और 33,500 रुपये पर बाधा, जबकि चांदी की कीमतों को 39,900 रुपये पर सहारा और 40,440 रुपये पर रुकावट रह सकती है।
डॉलर के मजबूत होने के कारण विश्व में सोने की कीमतें एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं, लेकिन अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी और धीमी वैश्विक आर्थिक वृद्धि के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से कीमतें 1,300 डॉलर से ऊपर बरकरार है। आज छह प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। चीन का बाजार बंद होने के कारण सोना बाजार में लिक्वीडिटी कम रहने की संभावना है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.25% कम होकर 809.76 टन रह गयी है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख