शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा एक दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद का समाधान नहीं होने के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि के बाधित होने की आशंका से कीमतों में स्थिरता है, लेकिन डॉलर के मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
सोने (अप्रैल) की कीमतों को 33,000 रुपये पर सहारा और 33,350 रुपये पर बाधा रह सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में 40,300 रुपये पर अड़चन के साथ 39,700 रुपये तक गिरावट हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार करार करने की 90 दिनों की समयावधि को 1 मार्च को समाप्त होने से पहले चीन के राष्ट्रपति से मिलने की उनकी कोई योजना नहीं है। वैश्विक आर्थिक वृद्धि के बाधित होने की आशंका का असर यूरोप पर भी पड़ने की संभावना से कल वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट हुई है। चीन का बाजार बंद होने के कारण सोना बाजार में नकदी कम रहने की संभावना है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग लगातार पाँचवें दिन 0.80% कम हुई है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख