शेयर मंथन में खोजें

सुरक्षित निवेश के लिए माँग के कारण सोने में स्थिरता - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच फिर से वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका के बाद निवेशकों के जोखिम वाली संपत्तियों से दूर रहने और सुरक्षित निवेश के लिए माँग के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। अमेरिका द्वारा चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क 10% से बढ़ा कर 25% करने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच हो रही दो दिवसीय वार्ता बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गयी।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,700 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,050 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है और चांदी (जुलाई) की कीमतों के 37,200 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 37,600 रुपये रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है।
दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि मार्च में दक्षिण अफ्रीका का सोना उत्पादन वर्ष-दर-वर्ष फरवरी के 20.6% की तुलना में 17.7% रह गया। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख