शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच फिर से वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका के बाद निवेशकों के जोखिम वाले संपत्तियों से दूर रहने और सुरक्षित निवेश के लिए माँग के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। निवेशकों के बीच आशंका बनी हुई है कि क्या दोनों देश करार कर पायेंगें या नही।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,750 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,050 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है और चांदी (जुलाई) की
कीमतों के 37,000 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 37,600 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर गतिरोध बना हुआ है क्योंकि अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह अपने कानून और नीतियों में ठोस बदलाव करे जबकि चीन ने कहा है कि अपने हितों को नुकसान करने वाले किसी कड़वे फल को हजम नही कर सकता है। इस बीच अमेरिकी वायदा कारोबार आयोग ने 7 मई को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कॉमेक्स में सोने में कुल लांग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख