शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान बरकरार - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन द्वारा अमेरिकी टैरिफ के जवाब में बदले की कार्रवाई के कारण निवेशकों के जोखिम वाली संपत्तियों से दूर रहने और सुरक्षित निवेश के लिए माँग होने से सोने की कीमतों के कल के कारोबार में 1,300 डॉलर के स्तर पर पहुँचने के बाद आज भी बढ़त देखी जा रही है।
अमेरिका द्वारा चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ा कर 25% करने के जवाब में चीन ने 1 जून से अमेरिका के 60 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाये जाने की घोषणा की है। गहराते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे अगले महीने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, जिससे विश्व बाजार में उठापटक हो रही है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 32,300 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,800 रुपये पर अड़चन और चांदी को 37,400 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 37,900 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। (शेयर मंथन, 14 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख