शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

भारत के आम चुनावों के एग्जिट पोल में मौजूदा सरकार को बहुमत के अनुमान और रुपये के मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को धमकी और चीन के साथ व्यापार विवाद के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से विश्व बाजार में सोने की कीमतों में चार दिनों की गिरावट के बाद आज स्थिरता है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 31,600 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 31,200 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतों में 36,500 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 36,000 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। मई में अमेरिकी उपभोक्ता सेंटीमेंट के 15 वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में दो हफ्ते के निचले स्तर 1,274.51 डॉलर पर गिरावट हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है और सऊदी अरब ने कहा है कि यह ईरान पर निर्भर करता है कि वह युद्ध को टाले। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.4% बढ़ कर 736.17 टन हो गया है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख