शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

डॉलर के मजबूत होने के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी कम होने से सोने की कीमतों में कल की गिरावट के बाद आज भी नरमी देखी जा रही है। अमेरिकी यील्ड के अधिक होने और अमेरिका एवं चीन के बीच गहराते व्यापार विवाद के कारण आज डॉलर ढाई हफ्ते के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 31,650 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 31,300 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है और चांदी की कीमतों में 36,500 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 36,100 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। आईएमएफ के अनुसार रूस ने अप्रैल महीने में अपना सोना रिजर्व 15.15 टन बढ़ा कर 2,183.52 टन कर लिया है। रूस के केन्द्रीय बैंक के अनुसार मई में रूस का सोना रिजर्व 702 लाख टॉय औंस हो गया है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख