शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच तनाव के गहराने से डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट में ब्याज दरों में बदलाव को लेकर किसी प्रकार जल्दबाजी नहीं होने का संकेत किया है। अमेरिकी सरकार चीन के हुवेई टेक्नोलॉजी जैसा प्रतिबंध ही वीडियो निगरानी कंपनी हीकविजन पर लगाने का विचार कर रहा है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,500 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 31,200 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 36,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 36,000 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के बयान में कहा गया है कि अधिकारी मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव को लेकर फिलहाल धैर्य बनाये रखने के पक्षधर हैं। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग में इस वर्ष लगभग 7% की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख