शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ कारोबार होने की संभावना है।

अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के कमजोर रहने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना से डॉलर के कमजोर होने के कारण कल के कारोबार सोने की कीमतों के 1,280 डॉलर से ऊपर पहुँचने के आज स्थिरता देखी जा रही है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव का असर अमेरिकी आर्थिक रफ्तार पड़ने की आशंका और कमजोर आर्थिक आँकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर में दो वर्षो के उच्च स्तर से गिरावट हुई है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,500 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 31,900 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 36,200 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 36,800 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। अप्रैल महीने में अमेरिकी एकल परिवार वाले घरों की बिक्री में साढ़े 11 वर्षो के उच्च स्तर से गिरावट हुई है, जबकि मई में मैनुफैक्चरिंग गतिविधियों में लगभग एक दशक के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। इस बीच अमेरिकी मिलिटरी ने कहा है कि उसने दो युद्ध पोतों को ताइवान स्ट्रैट के रास्ते भेजा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख