शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच तनाव का असर अमेरिकी आर्थिक रफ्तार पड़ने की आशंका और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना से डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी कैपिटल गुड्स ऑर्डर में गिरावट के बाद मैनुफैक्चरिंग और अर्थव्यवस्था में धीमेपन की आशंका से प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में दो वर्षो के उच्च स्तर से गिरावट हुई है। आज अमेरिकी बाजार मेमोरियल डे अवकाश के कारण बंद है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,400 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 31,700 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 36,100 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 36,550 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव गहराने और कमजोर आँकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना बढ़ी है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 21 मई को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कॉमेक्स में सोने में कुल लॉन्ग पोजिशन में कमी की है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख