शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

फेड द्वारा दरों में अधिक कटौती की संभावना नहीं होने की निवेशकों की उम्मीद के कारण डॉलर के कई हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज सोने की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी डॉलर लगभग तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। नॉन फॉर्म पेरोल के बाद मनी मार्केट में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना 50 आधार अंक से कम होकर 25 आधार अंक रह गयी है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 34,400 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 34,800 रुपये पर बाधा रह सकता है। चांदी की कीमतों में 37,800 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 38,350 रुपये पर अड़चन रह सकती है।
फेड प्रमुख जेरोम पोवेल कांग्रेस में कहा है कि वे ब्याज दरों में कटौती पर फैसला करने के लिए स्थितियों पर पैनी नजर रखे हुए है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएपफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार के 796.97 टन की तुलना में 0.15% कम होकर 795.80 टन रह गयी है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख