शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में बरकरार रह सकती है नरमी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं, जबकि कारोबारी फेड चैयरमैन पॉवेल के भाषण और ब्याज दरों में संभावित कटौती पर स्पष्ट रुख का इंतजार कर रहे हैं। फेड चेयरमैन पॉवेल कांग्रेस में बुधवार और गुरुवार को भाषण देगें। कमजोर मुद्रास्फीति और व्यापार युद्ध के कारण फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना 50 आधार अंकों से कम होकर 25 आधार अंक रह गयी है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 34,250 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 34,600 रुपये पर बाधा रह सकती है। चांदी की कीमतों में 38,200 रुपये पर बाधा के साथ 37,800 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कांग्रेस में कहा है कि वे ब्याज दरों में कटौती पर फैसला करने के लिए स्थितियों पर पैनी नजर रखे हुए है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख