शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं, जबकि कारोबारी फेड चेयरमैन पोवेल द्वारा इस महीने के अंत तक ब्याज दरों में कटौती के संकेत के बाद कई हफ्तों के उच्च स्तर से डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। फेड चेयरमैन पोवेल ने कांग्रेस में कहा है कि कमजोर मुद्रास्फीति और व्यापार युद्य के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी संकट में है। कम ब्याज दरों के कारण डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर दबाव पड़ता है, जिससे सर्राफा की कीमतों को मदद मिलती है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 34,800 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 35,200 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 38,200 रुपये पर सहारा के साथ 38,700 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख