शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

इस हफ्ते होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना से पहले आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। 31 जुलाई को समाप्त होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों 2.25-2.50% में से 25 आधार अंक की कटौती किये जाने की संभावना है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार दूसरी तिमाही में अमेरिकी आर्थिक वृद्धि अनुमान से धीमी रही है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 34,850 रुपये पर अड़चन रह सकती है और 34,700 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चांदी की कीमतों में 41,600 रुपये पर बाधा के साथ 41,000 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चीन और अमेरिका के प्रमुख वार्ताकार एक वर्ष से चले आ रहे व्यापार विवाद को लेकर इस हफ्ते होने वाली अगले चरण की वार्ता के लिए शंघाई में मंगलवार को मिलेंगे।
अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 23 जुलाई को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोने में लांग पोजिशन में कमी की है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख