शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में रह सकता है मिला-जुला रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

आज सोने की कीमतों में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि कारोबारियों की नजर फेड की दो दिवसीय बैठक के फैसले पर रहेगी, जहाँ ब्याज दरों में पिछले एक दशक में पहली बार बड़ी कटौती की संभावना है। फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती का असर पहले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन बाजार की नजर एफओएमसी द्वारा मौद्रिक नीति को लेकर जारी होने वाले दिशा-निर्देर्शों पर रहेगी।
एमसीएक्स में सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 35,550 रुपये पर बाधा रह सकती है और 35,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चांदी (सितंबर) की कीमतों में 41,700 रुपये पर रुकावट के साथ 41,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर से दोहराया है कि ब्याज दरों में छोटी कटौती पर्याप्त नहीं होगी और फेड को ब्याज दरों में बड़ी कटौती करनी चाहिए।
ट्रम्प ने 2020 के चुनाव से पहले तक व्यापार करार टालने पर चीन को चेतावनी दी है और कहा है कि यदि वह दोबारा जीतकर आते हैं तो चीन के साथ कोई भी समझौता नहीं हो सकता या अधिक सख्त करार होगा। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख