शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

अमेरिका द्वारा चीन को अपनी मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला बताये जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद गहराने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आशंका बढ़ने के बाद सोने की कीमतों में तेजी जारी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को कहा है कि 1994 के बाद पहली बार यह पाया गया है कि चीन अपनी मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करता है और चीन के इस अनुचित को व्यवहार को रोकने के लिए अमेरिका आईएमएफ को हस्तक्षेप करने को कहेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 1 सितंबर से चीन से आयातित 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10% अतिरिक्त शुल्क लगाये जाने की घोषणा के बाद चीन द्वारा अपनी मुद्रा युआन को डॉलर के मुकाबले कमजोर किए जाने से अमेरिका ने यह कदम उठाया है।
एमसीएक्स में सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 37,400 रुपये पर बाधा रह सकती है और 37,000 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चांदी (सितम्बर) की कीमतों में 42,500 रुपये पर अड़चन के साथ 42,000 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
व्यापार तनावों के बीच यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अव्यवस्थित रुप से बाहर होने की आशंका से कल सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गयी थी। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख