शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभावना है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहराने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आशंका बढ़ने के बाद सुरक्षित निवेश के लिए माँग में बढ़ोतरी होने से सोने की कीमतों में तेजी जारी है। गोल्डमैन सैच ने कहा है कि अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोई बड़ा करार होने की कोई संभावना नहीं है, जबकि मार्गन स्टैनले ने चेतावनी दी है कि दोनों देशों के बीच कार्रवाई से अगले वर्ष के मध्य तक वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार हो सकती है।
एमसीएक्स में सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 37,500 रुपये पर सहारा रह सकता है और कीमतें 37,900 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। चांदी (सितम्बर) की कीमतों में 42,900 रुपये पर सहारे के साथ 43,400 रुपये तक बढ़त हो सकती है। फेड के एक अधिकारी ने कहा है कि सितम्बर में होने वाली बैठक में दरों में फिर से कटौती से पहले आगामी आँकड़ों का इंतजार करना पड़ेगा। विश्व में सोने के सबसे बडे ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार की तुलना में 0.21% बढ़कर मंगलवार को 836.92 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख