शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन के साथ व्यापार करार की उम्मीद और नये टैरिफ के कारण वैश्विक बाजार के सुस्त होने की आशंका के कम होने से छह हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँची सोने की कीमतों में स्थिरता है। एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 38,600 रुपये पर सहारा के साथ 39,100 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 44,850 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 45,300 रुपये तक बढ़त हो सकती है।
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के गहराने के कारण आज सोमवार को सोने की कीमतें 1,500 डॉलर को पार कर 6 वर्षों के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कल कहा कि चीन के साथ व्यापार करार की उम्मीद है और चीन इस विवाद को समाप्त करने के लिए गंभीरता से विचार करेगा। बाजार में अगले महीने ब्याज दरों में संभावित कटौती का असर पहले ही समाप्त हो चुका है। अब कारोबारियों की नजर ग्रुप-7 की बैठक पर है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख