शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार विवाद के कारण वैश्विक बाजार के सुस्त होने की आशंका से सोने की कीमतें 6 हफ्ते के उच्च स्तर के नजदीक कारोबार कर रही हैं। बेंचमार्क अमेरिकी 10 वर्षीय ट्रेजरी यील्ड का उल्टा कर्व दो वर्षीय ट्रेजरी यील्ड के कर्व से मई 2007, जब अमेरिका में सब प्राइम संकट हुआ था, से अधिक हो गया है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड का उल्टा कर्व, जो पहले भी कई मंदियों का गवाह रहा है, के कारण अमेरिकी शेयर बाजार लुढ़क गया।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 38,400 रुपये पर सहारे के साथ 39,150 रुपये पर बाधा रह सकती है। चांदी की कीमतों में 45,600 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 46,000 रुपये तक बढ़त हो सकती है। अब कारोबारियों की नजर 1 सितंबर पर है, जब अमेरिका द्वारा चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ का पहला चरण लागू हो जायेगा। चीन ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख