शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के मिला-जुला रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने और वैश्विक धीमेपन की आशंका से कल के कारोबार में दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँची सोने की कीमतों में शुरुआती कारोबार में स्थिरता है, जबकि चीन एवं अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के समाधान की उम्मीदों से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्यूचिन ने कहा है कि वे और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिध रॉबर्ट लाइटजर अगले दो हफ्ते में अगले दौर की वार्ता के लिए चीन के उप-प्रमुख लाइ हे से मिलेंगे। फेडरल रिजर्व ने इस वर्ष ब्याज दरों में कटौती के साथ अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद जतायी है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतें 37,950 रुपये पर बाधा के साथ 37,700 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। चांदी की कीमतें 48,200 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 47,700 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
सऊदी अरब के तेल उत्पादन केन्द्रों पर हमले के बाद ईरान के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग को इस हफ्ते अमेरिका में होने वाली प्रमुख देशों की बैठक में सऊदी अरब उठायेगा।
जर्मनी में आर्थिक गतिविधियों में धीमेपन के कारण पूरे यूरो जोन की व्यावसायिक वृद्धि दर इस महीने कम हुई है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख