शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

अमेरिकी नीति-निर्माताओं द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ औपचारिक महाभियोग की जाँच शुरू करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के कारण कल के कारोबार में लगभग तीन हफ्ते के उच्च स्तर के नजदीक पहुँची सोने की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार में स्थिरता है।
राष्ट्रपति ट्रप के खिलाफ औपचारिक महाभियोग की जाँच शुरू होने से अमेरिका में लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता की आशंका बढ़ गयी है। एमसीएक्स में सोने की कीमतें 37,950 रुपये पर सहारे के साथ 38,250 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। चांदी की कीमतें 47,700 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 48,500 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अमेरिका के डेमोक्रेट सदस्यों ने अगले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो विडेन की मानहानी के लिए विदेशी सहायता लेने का आरोप लगाते हुये राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ औपचारिक महाभियोग की जाँच शुरू कर दिया है।
चीन के साथ व्यापार विवाद के कारण सितंबर महीने में अमेरिकी कंज्यूमर सेंटीमेंट में गिरावट हुई है। इस बीच यूके की सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि ब्रेक्जिट के लिए संसद को बंद करने का बोरिस जॉनसन का फैसला अवैध है लेकिन प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन अदालत के फैसले से सहमत नही हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख