शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

कल के कारोबार में लगभग 1% गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है, क्योंकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने की प्रक्रिया को 31 अक्टूबर के बाद करने को टाल सकता है या नहीं। मीडिया की खबरों के अनुसार यूरोपीय यूनियन के अधिकारी कह रहे हैं कि वार्ताकार ब्रेक्जिट करार के काफी नजदीक हैं, जिससे कल इक्विटी बाजारों में तेजी दर्ज की गयी।

एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 37,900 रुपये पर सहारे के साथ 38,250 रुपये तक बढ़त हो सकती है। जबकि चांदी की कीमतों में 45,200 रुपये पर सहारे के साथ 45,800 रुपये तक बढ़त हो सकती है।
फेडरल रिजर्व की बैठक में अभी दो हफ्ते की देरी है, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल बैंकर चीन के साथ व्यापार करार को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। बाजार को उम्मीद है कि इस महीने के अंत में फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में फिर से कटौती की जा सकती है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख