शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के करार को पूरा करने की कोशिश से जोखिम कम होने और डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। कल यूरोपीय यूनियन ने सर्वसम्मति से ब्रिटेन के ब्रेक्जिट करने पर सहमति के बाद अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हो 31 अक्टूबर से पहले ब्रिटिश संसद की सहमति लेने के लिए कह दिया है।
सोने की सुरिक्षत निवेश के लिए माँग में कमी देखी गयी है। एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 38,300 रुपये पर बाधा के साथ 38,050 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जबकि चांदी की कीमतों में 45,600 रुपये पर रुकावट के साथ 45,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार विवाद को जल्द से जल्द चरणबद्ध तरीके से सुलझा लिये जाने की उम्मीद है और एक-दूसरे पर लगाये गये शुल्क को हटा लिया जायेगा।
आईएमएफ ने चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद को समाप्त करने वाले हस्ताक्षर का स्वागत किया है, लेकिन कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी लाये जाने के लिए व्यापार नियमों में आवश्यक बदलाव करने की जरूरत है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख