शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 50,400 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 50,900 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 62,300 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 63,500 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

डॉलर के मजबूत होने और कोविड-19 की वैक्सीन की बढ़ती उम्मीदों के बीच कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण आर्थिक रिकवरी को झटका लगाने की आशंका से आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। सोने की हाजिर कीमतें 1,876.92 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की बढ़त के साथ 1,874.50 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
फेडरल रिजर्व और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुखों ने कोविड-19 के लिए एक वैक्सीन के परीक्षण के उत्साहजनक परिणामों का स्वागत किया लेकिन जोर दिया कि आर्थिक दृष्टिकोण अनिश्चित रहेगा। बेरोजगारी लाभ के लिए नये दावे दाखिल करने वाले अमेरिकियों की संख्या पिछले सप्ताह सात महीने के निचले स्तर पर गिर गयी, लेकिन गिरावट की गति धीमी हो गयी है और आगे कोरोना के अधिक संक्रमण और अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन की कमी से रिकवरी सीमित हो सकती है। अमेरिकी कांग्रेस में शीर्ष डेमोक्रेट ने मल्टीट्रिलियन-डॉलर कोरोना वायरस सहायता प्रस्ताव पर नये सिरे से बातचीत का आग्रह किया, लेकिन एक शीर्ष रिपब्लिकन ने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख