शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 50,600 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 51,000 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 63,300 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 64,100 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कोविड-19 की वैक्सीन की बढ़ती उम्मीदों के बीच अमेरिका में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। सोने की हाजिर कीमतें 1,887.99 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% बढ़कर 1,888.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कल सर्राफा की कीमतों में 1.3% से अधिक की गिरावट हुई है क्योंकि दवा निर्माता मॉर्डन ने कहा कि अंतिम चरण के परीक्षणों के अंतरिम आँकड़ों के आधार पर उसकी वैक्सिन कोविड-19 को रोकने में 94.5% प्रभावी है।
फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन रिचर्ड क्लेरिडा ने सोमवार को कहा कि दो कोरोना वायरस वैक्सीन के सफल परीक्षणों से अमेरिकी आर्थिक रिकवरी अनुमान से अधिक तेजी से होने की उम्मीद बढ़ गयी है। राष्ट्रपति चुनाव जो बिडेन ने सोमवार को कांग्रेस के साथ आने और एक नया कोरोना वायरस राहत पैकेज पारित करने का आ“वान किया। कई नीति निर्माताओं ने कहा कि यूरो जोन को गहरी मंदी से उबरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और यूरोपीय सेंट्रल बैंक और सरकारों दोनों से अधिक समर्थन की आवश्यकता है। अमेरिकी कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमिशन के अनुसार 10 नवम्बर को समाप्त हफ्ते में सटोरियों ने कोमेक्स सोने में कुल लांग पोजिशन को 10,995 कॉन्टैंक्ट कम करके 110,957 कॉन्टैंक्ट कर दिया है। चांदी की कीमतें 0.1% गिरकर 24.74 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!