शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 50,000 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 50,400 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 61,900 के स्तर पर सहारा के साथ 62,500 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कमजोर एशियाई डॉलर और कोविड-19 महामारी से आर्थिक आघात को कम करने के उद्देश्य से अमेरिकी स्टीमुलस की उम्मीद से शुरुआती एशियाई व्यापार में आज सोने की कीमतों में उछाल दर्ज की गयी है। सोने की हाजिर कीमतें 0.1% बढ़कर 1,872.96 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,871.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि प्रोत्साहन उपायों पर बातचीत जारी रहेगी, यहाँ तक कि उन्होंने 31 दिसंबर को फेडरल रिजर्व के महामारी ऋण देने के कई कार्यक्रमों को समाप्त करने के अपने फैसले का बचाव किया। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.24% बढ़कर 1,220.17 टन रही। चांदी की कीमतें 0.4% बढ़कर 24.24 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख