शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोने की कीमतों को 46,500 रुपयो के स्तर पर रुकावट के साथ 45,900 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 69,600 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 68,900 रुपये पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की माँग बाधित होने से सोने की कीमतों में आज एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। सोने की हाजिर कीमतें 1,770.15 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अब तक इस सप्ताह कीमतों में 0.6% की गिरावट हुई है। अमेरिकी सोना वायदा 0.5% गिरकर 1,767.10 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बढ़ती आर्थिक अपेक्षाओं और मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के कारण कल सोने की कीमतों में 1.9% की गिरावट हुई है। फेडरल रिजर्व नीति निर्धारक लंबी अवधि के अमेरिकी सरकारी बांड की यील्ड में वृद्धि को अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती उम्मीदों के संकेत के रूप में देख रहे हैं क्योंकि कोविड-19 के लिए अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी बेरोजगार दावों में गिरावट हुई है।

न्यूयार्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स ने कहा है कि राजकोषीय समर्थन और टीकाकरण से अमेरिका को दशकों में अपनी सबसे मजबूत वृद्धि मिल सकती है। जनवरी में हांगकांग के रास्ते से चीन का शुद्ध सोने का आयात कम हुआ है क्योंकि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधें और लूनर नव वर्ष की छुट्टी के कारण माँग में कमी हुई है। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.6% कम हो गयी है। चांदी की कीमतें 0.3% बढ़कर 27.49 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख