शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में तेजी की उम्मीद बरकरार - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 46,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 46,400 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 69,800 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 69,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की माँग बाधित होने से सोने की कीमतों में आज गिरावट हुई है लेकिन डॉलर के कमजोर होने और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल की मौजूदा नीति बरकरार रखने के बयान के बाद गिरावट सीमित है। सोने की हाजिर कीमतें 0.3% गिरकर 1,798.71 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी सोना वायदा 0.2% की बढ़त के साथ 1,801.20 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव फाइनेंस सर्विसेज कमेटी के सामने पावेल ने कहा है कि अर्थव्यवस्था में फिर से पूर्ण रोजगार प्राप्त करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक के वादे को बरकरार रखा, और मुद्रास्फीति को लेकर कोई चिंता नहीं की जब तक कि कीमतें लगातार और परेशान करने वाले तरीके से बढ़ती नहीं हैं। बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड पिछले सत्र में एक साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर तीन वर्षो के निचले स्तर पर पहुँच गया है।

दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.4% गिरकर 1,106.36 टन हो गयी है। चांदी की कीमतें 0.7% फिसलकर 27.79 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख