शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और उच्च स्तर से बिकवाली होने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 47,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,66,100 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 64,300 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 62,900 रुपये पर सहारा रह सकता है। आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है क्योंकि निवेशकों को अमेरिकी रोजगार के अहम आँकड़ों का इंतजार है जो फेडरल रिजर्व के आर्थिक समर्थन को कम करने के निर्णय के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सोने की हाजिर की कीमतें 1,813.93 डॉलर प्रति औसतन के नजदीक कारोबार कर रही है। अमेरिकी सोना वायदा 0.2% गिरकर 1,815.10 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स मंगलवार को तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद 0.1% मजबूत हुआ है। अगस्त में अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास गिरकर छह महीने के निचले स्तर पर आ गया क्योंकि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और उच्च मुद्रास्फीति की चिंता के कारण अर्थव्यवस्था के लिए आउटलुक कमजोर हुआ है। यूरो जोन की मुद्रास्फीति इस महीने 10 साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी, और आगे बढ़ने की संभावना है, जो यूरोपीय सेंट्रल बैंक के मूल्य वृद्धि पर लचीले आउटलुक के समक्ष एक चुनौती है।
दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग मंगलवार को 0.2% गिरकर 1,000.26 टन हो गयी, जो अप्रैल 2020 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। चांदी की कीमतें 23.88 डॉलर प्रति औसतन पर सपाट है। (शेयर मंथन, 01 सितम्बर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख