शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 47,700 के स्तर पर बाधा के साथ 47,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।

कीमतें यदि 47,300 रुपये के स्तर से ऊपर बनी रहती है तो तेजी बरकरार रह सकती है। चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 64,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 64,100 रुपये पर सहारा रह सकता है। कॉर्पोरेट आय के उत्साहजनक आँकड़ों की संभावना के बाद जोखिम के लिए सेंटीमेंट में बढ़ोतरी होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से सोने की माँग प्रभावित होने से आज कीमतों में नरमी देखी जा रही है। अमेरिकी बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रजरी की यील्ड 20 मई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी, जिससे गैर-यील्ड वाले बुलियन को रखने की अवसर लागत बढ़ गयी।

रॉयटर्स पोल में अधिकांश अर्थशास्त्रिायों के अनुसार, फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को बढ़ाने से पहले 2023 तक इंतजार करेगा, लेकिन आने वाले वर्ष में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए लगातार अधिक मुद्रास्फीति का जोखिम बना रहेगा। यूरोप जोन में भविष्य की ब्याज दरों के लिए बाजार की उम्मीदें यूरोपीय सेंट्रल बैंक के मार्गदर्शन के अनुरूप नहीं हैं, जब तक कि मुद्रास्फीति को 2% पर स्थिर रूप से नहीं देखा जाता है। अगर मुद्रास्पफति उम्मीद के मुताबिक कम होने के बजाय आने वाले महीनों में अपनी मौजूदा गति से बढ़ती रहती है, तो फेड नीति निर्माता फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने कहा कि अगले साल अधिक आक्रामक नीति अपनाने की आवश्यकता हो सकती है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख