शेयर मंथन में खोजें

डॉलर के नरमी से सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 47,900 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 47,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।

कीमतें यदि 47,300 रुपये के स्तर से ऊपर बनी रहती है तो तेजी बरकरार रह सकती है। चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 63,700 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 62,900 रुपये पर सहारा रह सकता है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में नरमी के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। डॉलर आज 0.1% कम हुआ है और अपने हाल के दायरे के निचले स्तर के करीब पहुँच गया जिससे अन्य मुद्राओं में खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है बेंचमार्क अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रजरी की यील्ड भी कम हो गयी, जिससे गैर-यील्ड वाले सोने की अवसर लागत कम हो गयी।

शुक्रवार के आँकड़ों से पता चला है कि अमेरिकी कारखाने का उत्पादन सितंबर में सात महीनों में सबसे ज्यादा गिरा है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर अर्धचालक की कमी से मोटर वाहन उत्पादन में कमी आयी है, इसके साथ ही सबूत है कि आपूर्ति की कमी आर्थिक विकास में बाधा डाल रही है। बैंक ऑफ कनाडा ने अपने एक सर्वेक्षण ने कोविड-19 से रिकवरी के बाद मजबूत माँग का अनुमान लगाया और यह भी कहा है कि वर्तमान आपूर्ति की कमी बिक्री को सीमित कर सकती है और लागत में बढ़ोतरी का दबाव डाल सकती है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!